Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर सदस्यता अभियान तेज करे :अरुण राजभर

 



➡️जिलाध्यक्ष सुग्रीव राजभर के नेतृत्व में 27 सक्रिय पदाधिकारियों का हुआ चुनाव



बलिया: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की चंद्रशेखर उद्यान कंपनीबाग में बृहस्पतिवार को सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं आज़मगढ़ मंडल संगठन प्रभारी अरुण राजभर के नेतृत्व में बलिया ज़िले के संगठन की बैठक हुई। अरुण राजभर ने ज़िला अध्यक्ष सुग्रीव राजभर के कार्यकारिणी में 27 सक्रिय पदाधिकारी जिसमें  ज़िला संगठन मंत्री रवींद्र हट्टी ,कुंजन राजभर को ज़िला प्रमुख महासचिव,लल्लन राजभर कोषाध्यक्ष बनाया,ज़िला उपाध्यक्ष लालचन राजभर,सदानंद राजभर प्रचार मंत्री ,आकाश पासवान ज़िला मीडिया प्रभारी,की घोषणा हुई,साथ में रसड़ा विधानसभा का अध्यक्ष अंसु राजभर ,बेल्थरा रोड़ विधानसभा का विधानसभा अध्यक्ष डा० हरिनाथ राजभर ,सिकंदरपुर विधानसभा का अध्यक्ष अनिल राजभर ,बांसडीह विधानसभा अध्यक्ष शिवनाथ राजभर,बलिया विधानसभा अध्यक्ष अवधेश गुप्ता,महिला मंच में ज़िलाध्यक्ष अनोखा राजभर को बनाया गया सिकंदरपुर महिला मंच विधानसभा अध्यक्ष मालती राजभर, बलिया सदर विधानसभा महिला मंच अध्यक्ष संगीता चौहान की घोषणा करते हुए कहा कि 1500 से अधिक राजनीति दल में केवल सुभासपा एक दल पार्टी है जो विश्वास के साथ खुलेपन के साथ प्रत्येक 3 वर्षों में सदस्यता अभियान पारदर्शी तरीके से करती है। ये बातें कार्यकर्ता को समझना होगा। संगठन सर्वोपरि है। पार्टी को आगे बढ़ाने का हमलोग को प्रयास करना है इसके लिए सदस्यता अभियान को प्रथम रखा गया है। संगठन की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं।  कार्यकर्ताओं का उत्वाहवर्द्धन करते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर सदस्यता अभियान तेज करने का आह्वान किया। अरुण राजभर ने कहा सुभासपा पहली ऐसी पार्टी है जो संविधान के अनुसार चल रही है। 3 वर्ष बाद सदस्य होने के बाद भी नवीनीकरण करना होता है।100 प्राथमिक सदस्य बनाने वाला कार्यकर्ता ही सक्रिय सदस्य बनेंगे ओर पार्टी के पद प्राप्त करेंगे। कार्यकर्ता कार्यसंस्कृति का पोषक हैं। कार्यकर्ता सरकार एवं संगठन के बीच में कड़ी का कार्य करता है जो सरकार को हमेशा जनता के बीच जोड़ कर रखता है।

अरून राजभर ने आगामी जिलापंचायत चुनाव लड़ने वाले आवेदकों को जनता के बीच में बने रहने को कहा और सदस्यता अभियान गाँव चलो समाज जोड़ो अभियान चलाकर सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है, सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को बताया गया जो सक्रिय सदस्य नहीं बने रहेंगे उनको पदाधिकारी नहीं बनाया जाएगा।सक्रिय सदस्य बनने के लिए रसीद का वितरण किया है,आगे के कार्यक्रम तय किया गया।

कहा कि सुभासपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार अब हमें पूरी ताकत से एकजुट होकर सभी को गाँव में जाकर सदस्यता अभियानों को सभी वर्गों को जोड़कर शत प्रतिशत धरातल पर उतारना और सफल बनाना है। आम जनमानस में पार्टी की रीतियां तथा नीतियों का संदेश देते हुए उनका विश्वास जीतना है। आगामी ज़िला पंचायत चुनाव में हमें अपने ज़मीनी कार्यकर्ता को भारी मतों से जीताकर ज़िला पंचायत में बढ़ चढ़कर अपनी उपस्थिति कराकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के हाथों को मजबूत करना है। सभी वर्गों को जोड़कर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के संगठन में पदाधिकारी बनाकर संगठन को  मज़बूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओ को अपनी-अपनी भूमिका निभानी है।  

इस अवसर पर ज़िला संगठन प्रभारी फागू सिंह,कौशल राय,पवन सिंह,अजय राजभर चेयरमैन ,अशोक यादव ,कृष्णमोहन सिंह,कृष्ण गुप्ता,वीरेंद्र यादव,आदि सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments