Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा

 



गड़वार (बलिया) आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती मंगलवार को कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। दर्जनों स्थानों पर मुर्ति स्थापित कर आदि शिल्पी की पूजा की गई। काष्ठकर्मी,लौहकर्मी जनों के साथ ही अभियांत्रिकी प्रतिष्ठानों में भी लोगों ने विधि-विधान से बाबा विश्वकर्मा की पूजा की। विश्वकर्मा पूजा के मद्देनजर स्थानीय नगर पंचायत समेत आस-पास के इलाकों में सुबह से ही काफी चहल-पहल दिखी। जगह-जगह लौह कर्मियों और काष्ठकर्मी जनों ने सुबह से अपने- अपने प्रतिष्ठानों को सजाया था। दोपहर बाद बाबा विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित करके पूजन-अर्चन किया। अपने-अपने मशीनों की विधि- विधान से पूजा की। हवन-पूजन के साथ समापन हुआ। वहीं स्थानीय विद्युत उपकेन्द्र पर उप खण्ड अधिकारी अनिल कुमार एवं अवर अभियंता कैलाश राव के तत्वाधान में विधि-विधान से आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजन हुआ। टीजीटू विवेक कुमार मुख्य यजमान की भूमिका निभाई। इस मौके पर एसएसओ राजेश यादव,सुमित सिंह,जिशान खान,अवधेश यादव,चन्द्र प्रकाश तिवारी, अरविन्द राजभर, रामनारायन यादव,दद्दन राम, अर्जुन भारती, कृष्णानंद पाण्डेय, अनीश यादव, हृदया यादव आदि विद्युत कर्मी मौजूद रहे।



रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments