Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दो स्थानों पर टीएस बंधें पर सरयू नदी के रिसाव से मचा हड़कंप

 


रेवती (बलिया) सरयू नदी का जलस्तर घटाव पर है किन्तु खतरा निशान से अब भी 1.38 मीटर ऊपर होने से नदी का दबाव टीएस बंधा पर बना हुआ है। गुरुवार की रात 8 बजे नवकागांव के डयनिया ढाला तथा रत्तीछपरा गांव के समीप रात 12 बजे दो अलग-अलग स्थानों पर सरयू नदी के रिसाव से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घंटों के प्रयास के बाद रिसाव पर नियंत्रण पाया। 

 डयनिया ढाला के समीप बंधा के उत्तर साईड मांझा गांव के कटान विस्थापित परमात्मा पासवान सहित आधा दर्जन परिवार बंधे से सटे प्लानी की रिहायशी झोपड़ी में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। गुरुवार की रात परमात्मा पासवान की झोपड़ी में बंधें से रिसाव होने पर आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों द्वारा उसकी सूचना रेवती थाना सहित सिंचाई विभाग को दी गई। लगभग ढ़ाई घंटे के प्रयास के बाद रिसाव बंद हों गया किन्तु शुक्रवार की सुबह हल्का रिसाव हो रहा था। 

इसी क्रम में रतीछपरा गांव के समीप रात 12 बजे हरेंद्र पासवान के घर के समीप अचानक दो ट्यूबबेल के पानी के बराबर तेज आवाज के साथ रिसाव होने लगा।  रतजगा कर रहे गांव निवासी बलिराम यादव व ढोढा गोंड ने बंधें पर रिसाव होते देख शोर मचाया। आनन फानन में सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए तथा मिट्टी,बालू भरी बोरी,ईट के टुकड़े को भर कर तीन बजे भोर में रिसाव पर नियंत्रण पाया। सूचना पाकर सीचाई विभाग के अधिशाशी अभियंता संजय मिश्र, सहायक अभियंता अमृत लाल, थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह मौके पर पहुंच गए।

सहायक अभियंता अमृत लाल ने बताया कि नदी के दबाव को देखते हुए बंधे की मार्टिंग की जा रही है। रिसाव वाले जगहों पर नरकट व खर पतवार की सफाई कराई जा रही है।


पुनीत केशरी

No comments