Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

खेल से बच्चों में सकरात्मक बदलाव आता है : एस.सिंह

 



➡️ द होराइजन स्कूल में बेल्ट व प्रमाण पत्र पाकर खुश हुए 


गड़वार (बलिया) द होराइजन स्कूल त्रिकालपुर, गड़वार में खेल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें कराटे कलर बेल्ट प्रतिस्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को कलर बेल्ट और प्रमाणपत्र स्पेशल प्रार्थना स्थल पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एस.सिंह ने दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि  खेल से बच्चों में सकारात्मक बदलाव आता है।  उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में येलो बेल्ट अपूर्व उपाध्याय,प्रिशा, शशिकला,आराध्या चौधरी,पंखुडी, आरोही सिंह, रिद्धि सिंह,अंकुश यादव,रुद्र सिंह, अवनीश यादव, आर्यन उपाध्याय, रुद्र प्रताप पाण्डेय,रूद्र सिंह, हर्षित तिवारी एवं संस्कार सिंह को दिया गया। वहीं आरेंज बेल्ट रूद्र सिंह,देवांश सिंह, उज्जवल सिंह, सक्षम सिंह यादव,उत्कर्ष उपाध्याय,कृष्ण यादव,अर्नव सिंह, विश्वदीप जायसवाल ने प्राप्त किया। ग्रीन कलर बेल्ट प्रतिस्पर्धा में आयुष तिवारी, प्रतीक गुप्ता,ब्लू बेल्ट में प्रिंस गुप्ता,अखण्ड प्रताप सिंह तथा पर्पल बेल्ट प्रतिस्पर्धा में सौम्या सिंह,आयुष कुमार गुप्ता,सुदीप अधिकारी, रामकृष्ण सिंह आदि खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। विद्यालय के प्रबन्धक मनोज सिंह ने सभी खिलाड़ियों को दूरभाष के जरिए उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य पियूष श्रीवास्तव,मीनू सिंह,सबा,जितेन्द्र मिश्रा,खेल प्रशिक्षक एल.बी. रावत,अभिषेक तिवारी,पूनम यादव,अनूप यादव आदि मौजूद रहे।



रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments