Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

Breaking News : युवक की गोली मारकर हत्या, हड़कम्प

 


नोएडा : युवक की गोली मारकर हत्या, हड़कम्प। नोएडा में सरेआम एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का कोर्ट में केस चल रहा था। बताया जा रहा है कि सेक्टर -137 मेट्रो स्टेशन के नीचे दो पक्षों में विवाद हुआ था।

इसके बाद एक व्यक्ति को दूसरे पक्ष के लोगों ने गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगा दी हैं। पुलिस को शक है कि इस घटना को प्रोपर्टी विवाद के चलते अंजाम दिया गया है।

कोतवाली सेक्टर-142 पुलिस के मुताबिक नवेंद्र झा को रविवार रात सेक्टर 137 मेट्रो स्टेशन के पास गोली मार दी गई। उसे पास ही स्थित फेलिक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गोली युवक के सिर में लगी थी। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीटीआई की खबर के मुताबिक मृतक का नीरज गुप्ता नाम के व्यक्ति के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। मामला अभी कोर्ट में है।

पुलिस का कहना है कि मृतक भी मूल रूप से खोड़ा कॉलोनी का ही रहने वाला था। जांच में सामने आया है कि पूर्व में भी दोनो पक्षों में कई बार विवाद हुआ है। थाना सेक्टर 142 के प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज सिंह ने बताया कि गंभीर हालत में पीड़ित को सेक्टर 137 स्थित फेलिक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीम में बनाई गई है। आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।



डेस्क

No comments