Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मां दुर्गा को विसर्जन करने गए युवकों पर एक समुदाय के लोगों ने किया पथराव, 22 वर्षीय युवक को भीड़ निकालकर मारी गोली मौत, दर्जनों घायल,बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स व पीएसी तैनात

 


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बहराइच में रविवार को सांप्रदायिक दंगा हो गया सीएम योगी के शासनकाल में पहली बार इतनी बड़ी हिंसा भड़की है। हरदी इलाके में मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा पर एक समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया।

लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही फायरिंग शुरू कर दी गई। गोलीबारी में 22 वर्षीय एक युवक की जान चली गई। उसके शरीर पर 13 से अधिक घाव मिले हैं, वहीं दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे।

4 महीने पहले हुई थी शादी

मरने वाला युवक ब्राह्मण था और 4 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। मौत की खबर मिलते ही लोग भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने जमकर तोड़ फोड़ की। बहराइच-सीतापुर हाईवे पर जाम लगाकर लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए।

बीजेपी विधायक ने भी किया प्रदर्शन

इधर बवाल की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और पीएसी को तैनात किया गया। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी। घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह मेडिकल कॉलेज के सामने शव रख हो रहे प्रदर्शन में शामिल हुए। परिजनों का आरोप है कि समुदाय विशेष के लोगों ने भीड़ से युवक को घसीटकर बाहर निकाला और गोली मार दी।



डेस्क

No comments