Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जाने क्यों रेलवे स्टेशन पर दिव्यांगों को ओढ़ना पड़ा कफन

 



बलिया। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे दिव्यांगों को पुलिस ने रोक दिया। इससे नाराज दिव्यांग जखनियां रेलवे स्टेशन पर कफन ओढकर लेट गए। आरोप था कि पुलिस उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने नहीं जाने दे रही है। हालांकि रात करीब साढ़े आठ बजे थानाध्यक्ष ने सभी को समझा बुझाकर शांत कराया।


कई दिव्यांग कृषक ट्रेन से गोरखपुर मुख्यमंत्री जनता दरबार में मिलने जा रहे थे। जानकारी होने पर नायब तहसीलदार के साथ भुडकुडा पुलिस ने स्टेशन पर दिव्यांगों को गोरखपुर जाने से रोक दिया। इससे नाराज दिव्यांगों का नेतृत्व कर रहे अध्यक्ष कमलेश राम अपने कुछ साथियों के साथ प्लेटफार्म नंबर एक पर कफन ओढ़कर लेट गए। कमलेश राम कहना था कि बहरियाबाद थाना के अंतर्गत रामविजय चौहान की जमीन गांव में कब्जा कर लिया गया है। जिसे खाली करने के लिए बहरियाबाद थानाध्यक्ष के साथ ही जखनिया एसडीएम को सूचना दी गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री जनता दरबार में मिलने के लिए जाने का निर्णय लिए थे। इस दौरान राम विजय चौहान, ब्रिज मोहन ,रामबिलास ,सोनी आदि मौजद रहे। इस संबंध में थानाध्यक्ष भुड़कुड़ा तारावती का कहना है कि दिव्यांगों को समझाया गया है। कल उच्चाधिकारी मौके पर जाएंगे, जो भी उचित होगा कार्रवाई करेंगे।



Desk

No comments