Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

क्षतिग्रस्त सहतवार - छाता - बांसडीह संपर्क मार्ग का नहीं है तारणहार

 


रेवती (बलिया)। सपा की सरकार रही तब और अब भाजपा सरकार के कार्यकाल में  सहतवार-छाता - बांसडीह रोड की तीन दशक पूर्व की तरह आज भी जस की तस जर्जर व क्षतिग्रस्त है। 

सहतवार से बांसडीह रोड की दूरी मात्र नौ किलो मीटर है। आधा बांसडीह वह आधा बलिया विधानसभा क्षेत्र में यह संपर्क मार्ग पड़ता है। सपा सरकार में नारद राय प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री पद पर आसीन रहे। वर्तमान में भाजपा सरकार में दयाशंकर सिंह कैबिनेट मंत्री के रूप में वर्तमान में कार्यरत हैं। 

बावजूद 9 किलो मीटर लंबे संपर्क मार्ग में सहतवार से बघाव के बीच डेढ़ किलो मीटर तथा कुसौरा से सेमरी - छाता गांव तक लगभग दो किलो मीटर इतना अत्यधिक जर्जर व क्षतिग्रस्त हैं कि बाईक सवार की कौन कहे पैदल चलने वाले राहगीर भी आए दिन चोटिल होते रहते हैं। रेवती व सहतवार के दियरांचल के लोगों का बलिया इसी मार्ग से आना जाना होता है। इस कारण यह मार्ग क्षतिग्रस्त होने के बावजूद दिन रात आवागमन लगा रहता है। संपर्क मार्ग की मरम्मत के नाम पर बरसात से पूर्व दोनों साईड पटरी को गिट्टी से पाट कर समतल किया गया। बाद में यह कार्य भी ठप्प हो गया। जिम्मेदार व संबंधित विभागीय अधिकारी मौन साधे हुए हैं।


पुनीत केशरी

No comments