Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आज के परिवेश में कराटे मार्शल आर्ट जैसी विधाओं को सिखाना बहुत जरूरी है :एस.सिंह

 





 ➡️द होराइजन स्कूल में कराटे पदक विजेताओं का हुआ जोरदार स्वागत


गड़वार (बलिया) शोतोकान कराते एसोसिएशन के तत्वाधान 9 वीं बीएसकेए डिस्ट्रिक्ट ओपेन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया था। इस प्रतियोगिता में द होराइजन स्कूल गड़वार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 स्वर्ण,13 रजत एवं 25 ताम्र मेडल जीत कर पूरे जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में  प्रियांशी ठाकुर,अपूर्वा उपाध्याय,आर्या सिंह,प्रतीक गुप्ता,सूर्यांश अंगद,संस्कार सिंह,रूद्रप्रताप सिंह,अवनीश यादव,कान्हा यादव,रुद्रांश शामिल हैं। वहीं रजत पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में तरुण सिंह बिसेन,हर्ष खरवार,सत्यांश सिंह,शशिकांत यादव,हर्षित तिवारी,अंकित तिवारी,आयशा खान,विश्वदीप जायसवाल, ईशान्वी,रुद्र प्रताप पांडेय तथा ताम्र पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में सौम्या सिंह, सक्षम सिंह यादव,आयुष कुमार गुप्ता, अगस्त्य,विवान,आरोही सिंह, आदित्य द्विवेदी, आयुष तिवारी, अभिराज श्रीवास्तव,रुद्र सिंह,रिद्धि सिंह. अखंड प्रताप सिंह उत्कर्ष सिंह, सुदीप अधिकारी, पंखुड़ी,शशि कला यादव,अनुराग यादव,अंकुश यादव,रुद्र प्रताप, विशाल सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, मेहरीन,आर्यन उपाध्याय,गरिमा सिंह,रामकृष्ण, कृष्ण यादव.शौर्य प्रताप सिंह, देवांश सिंह आदि शामिल रहे। 

विद्यालय के प्रधानाचार्य एस.सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय में जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह हमारे विद्यालय के बालक बालिकाओं ने उम्दा प्रदर्शन किया है वो काबिले तारीफ है। मैं सभी बालक बालिकाओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। उन्होंनें बताया कि आज के परिवेश में कराटे मार्शल आर्ट जैसी विधाओं को सिखाना बहुत जरूरी है जिससे हमारी बेटियां सुरक्षित रहे,और अपनी आत्म सुरक्षा कर सकें। विद्यालय के प्रबंधक मनोज सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के खेल प्रशिक्षक एल.बी. रावत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें द होराइजन स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन अनुराग सिंह एवं पलक सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद रहे।



रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments