➡️नव विवाहिताओं में भी करवा चौथ के व्रत का क्रेज, चन्द्रमा को अर्घ्य देकर चलनी से पति का किया दर्शन
➡️दिनभर निर्जला व्रत रखकर पति की दीर्घायु की कामना
रतसड, बलिया : सुहागिनों ने रविवार को पति की दीघार्यु की कामना को लेकर करवा चौथ व्रत रखा। दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को सोलह श्रृंगार कर करवा माता की पूजा की। रात में चन्द्रमा को अर्घ्य देकर चलनी से पति का दर्शन किया।साथ ही पति की दीघार्यु की कामना की। इस दौरान पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत को समाप्त किया। जनपद में अखण्ड सौभाग्य का पर्व करवा चौथ विधि विधान से मनाया गया। सुहागित महिलाएं पिछले तीन दिनों से करवा चौथ के व्रत को लेकर तैयारियों में जुटी रही। बाजार में महिलाएं करवा, पूजा सामग्री, श्रृंगार के सामान की खरीददारी करती रही। रविवार की सुबह से ही सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीघार्यु की कामना के लिए निर्जला व्रत रखा। महिलाओं ने पूरा दिनभर भजन-कीर्तन में गुजारा। रात को करवा पूजन के बाद चलनी से चांद और पति का दीदार किया। इसके बाद सुहागिनों ने पति के हाथ से जल ग्रहण किया। सुहागिनों ने भगवान गणेश से पति के दीघार्यु की कामना की। व्रती महिलाओं का कहना है कि शास्त्रों में कहा गया है कि व्रत को करने से न सिर्फ पति की आयु लम्बी होती है,बल्कि वैवाहिक जीवन की सारी परेशानियां भी दूर होती है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही सुहाग के व्रत को करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है और परिवार का संकट दूर होता है। इस दिन माता पार्वती,शिवजी और कार्तिकेय का पूजन करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
दूर रहने पर लाइव आकर किया दीदार
नव विवाहिताओं में भी करवा चौथ के व्रत का क्रेज देखने को मिला। वहीं बहुत से विवाहिताओं के पति परदेश में होने के कारण इंटरनेट की मदद से लाइव आकर दर्शन किया। इसके बाद पारण किया। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने खूब फोटो शेयर किया।
रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय
Post Comment
No comments