Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन सिंह ने अपने जन्मदिन पर वृद्धाश्रम गड़वार पर कंबल वितरित कर बांटी खुशियां

 



➡️सभी वृद्धजनों को कराया भोजन 




रतसर (बलिया) सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नगर पंचायत रतसर कला के प्रतिनिधि पवन सिंह ने शुक्रवार को अपने जन्मदिन पर गड़वार स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों के बीच अपना जन्म दिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने वृद्धाश्रम में निवासित सभी वृद्ध जनों को भोजन कराया साथ ही कंबल का वितरण कर खुशियां मनाई। वितरण के पश्चात उन्होंने वृद्धजनों से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृद्धजन हमारे धरोहर है,उनकी सेवा,सानिध्य और आशिर्वाद से हमारे जीवन में यश,सुख-समृद्धि का प्रभाव प्रबल होता है। कहा कि उनकी सेवा से हमारी मानवता में निहित संस्कार और संस्कृति को मजबूती मिलती है। इस अवसर पर नगर पंचायत चेयर मैन अजय राजभर,अंजनी कुमार सिंह, अजित सिंह, मन्नू सिंह,कीनू सिंह,पंकज सिंह, धर्मेंद्र सिंह एवं चौकी प्रभारी अवधेश कुमार मौजूद रहे।



रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments