Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दूध लेने जा रही किशोरी के साथ मनबढ़ युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, किशोरी के चिखने चिल्लाने पर ग्रामीण घटनास्थल के तरफ दौड़े, और फिर

 


बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम घर से दूध लेने जा रही किशोरी के साथ मनबढ़ युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म का असफल प्रयास किया। किशोरी के चिखने चिल्लाने पर ग्रामीण घटनास्थल के तरफ दौड़े।जिन्हें देख दोनों मानबढ़ युवक मौके से भाग खड़े हुए।

घटना बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां  की  किशोरी दूध लेने के लिए गांव के बगल में गई हुई थी। जहां दो युवकों ने जबरन उसे मक्के के खेत में खींच लिया,और उसके साथ दुष्कर्म का असफल प्रयास किया। किशोरी जोर-जोर से चिखने चिल्लाने लगी। फल स्वरुप आसपास के लोग घटनास्थल के तरफ दौड़े। लोगों को घटना स्थल के तरफ आता  देख दोनों आरोपी भाग खड़े हुए। उक्त किशोरी के कपड़े आरोपी फाड़ दिए थे। किशोरी डर से थर-थर कांप पर रही थी। घटना की लिखित तहरीर  किशोरी के परिजनों ने बैरिया थाने में दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कोतवाल रामायण सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांचोंपरान्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



By- Dhiraj Singh

No comments