Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

स्वतंत्रता सेनानी स्व. मदन चौबे की मनी पुण्यतिथि

 


रेवती(बलिया)। क्षेत्र के चौबेछपरा गांव निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्व. मदन चौबे की 12 वीं पुण्यतिथि पर उनके आवास पर एक श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि शंकरदयाल उपाध्याय ने कहा कि स्व. चौबे जी सन 1942 के अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भाग लिए। बाद में उन्हें जेल जाना पड़ा। आजादी के बाद वह असहाय ,गरीब लोगों की सेवा के साथ गांव के विकास के लिए  समर्पित रहे। सेनानियों के त्याग व बलिदान को देखते हुए उनके बताए मार्ग का हमें अनुशरण करना चाहिए। इसके पूर्व उपस्थित क्षेत्रवासियो ने उनकी फोटो प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व प्रधान विरेश तिवारी, विजन चौबे, राजीव रत्न चौबे,वेद रत्न चौबे, अशोक कुमार, नरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।


पुनीत केशरी

No comments