Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

संत रविदास का जीवन चरित्र हमें कर्तव्य निष्ठा और दृढ़ ईश्वर भक्ति का संदेश देता है : रविन्द्र




रतसर (बलिया) स्थानीय कस्बा से सटे जनऊपुर गांव में संत रविदास की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। संत रविदास जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर पूजन अर्चन किया। इस दौरान लोगों ने उन्हें शिद्दत के साथ याद किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी जिला उपाध्यक्ष मार्कण्डेय पाण्डेय ने कहा कि संत रविदास का संपूर्ण जीवन समाजसेवा और धर्मरक्षा में समर्पित रहा। उन्होंने कर्मयोग के सिद्धांत को साकार कर दिया। प्रखर समाजसेवी रविन्द्र राम ने कहा कि संत रविदास का जीवन चरित्र हमें कर्तव्य निष्ठा और दृढ़ ईश्वर भक्ति का संदेश देता है। उन्होंने समाज में व्याप्त जात-पात और ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर राजकुमार,मुकेश, दीपक,शैलेष, करीमन राम,दीन दयाल राम,नागेन्द्र राम आदि मौजूद रहे।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments