नहीं रहे आज के दौर के मालवीय दिनेश तिवारी
दुबहर : ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की एक बैठक संघ के प्रदेश महासचिव राजेश मिश्र के मसहां स्थित आवास पर संपन्न हुआ जिसमें संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत तिवारी के पिता स्वर्गीय दिनेश तिवारी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया गया बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि स्वर्गीय दिनेश तिवारी मूल रूप से बलिया के केहरपुर द्वाबा (बैरिया) रहने वाले हैं लेकिन अपने कर्म के बल पर उन्होंने उन्नाव एवं लखनऊ में बहुत सारे शैक्षणिक संस्थाओं की स्थापना किया है स्वर्गीय दिनेश तिवारी हमेशा समाज के विकास एवं शिक्षा के प्रति चिंतित रहते थे शिक्षा को वह विकास का महत्वपूर्ण साधन मानते थे और इसी सोच के साथ उन्होंने उन्नाव तथा लखनऊ में कई महाविद्यालयों इंटर कॉलेज एवं कान्वेंट स्कूल की स्थापना की वह लखनऊ में रहते हुए भी अपने जन्म भूमि बलिया से बहुत ही जुड़ाव रखते थे उनके निधन से ब्राह्मण समाज एवं शैक्षणिक जगत ने एक अमूल्य धरोहर को खो दिया है उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय दिनेश तिवारी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक दयाशंकर तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर मिश्रा प्रदेश सचिव ओम प्रकाश पांडे आजमगढ़ मंडल अध्यक्ष करूणेश पांडे मंडल प्रभारी राम जी चौबे रिंकू दुबे गुप्तेश्वर पाठक जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा अरुण कुमार ओझा सत्य प्रकाश ओझा जितेंद्र तिवारी विष्णु कुमार मिश्रा सत्येंद्र पांडे राहुल उपाध्याय आशीष पांडे रत्नाकर दुबे सरोज दुबे मनीष दुबे सुधीर चौबे सुधीर तिवारी राहुल उपाध्याय आशीष पांडे पप्पू मिश्रा रत्नेश पांडे अतुल पांडे प्रीति पांडे रजनी उपाध्याय रंजना पांडेय अलका उपाध्याय लाडली पाठक राघवेंद्र तिवारी राजू दुबे अमरनाथ तिवारी पंकज उपाध्याय सहित तमाम पदाधिकारीयों ने शोक संवेदना व्यक्त किया बैठक की अध्यक्षता गोपाल जी पांडेय एवं संचालन जिला महासचिव राकेश तिवारी ने किया।
रिपोर्ट त्रयंबक पाण्डेय गांधी
No comments