Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

महेंद्रानाथ से जलाभिषेक कर लौट रहा युवक सरयू नदी में डूबा, मचा कोहराम

 


 रेवती (बलिया)। नदी उस पार बिहार के बाबा महेंद्रानाथ शिव मंदिर पर जलाभिषेक कर नाव से आ रहा झरकटहा गांव निवासी गुड्डू गुप्ता (30) वर्ष नाव से नदी में गिर कर डूब गया। देर सायं तक स्थानीय गोताखोरों ने तलाशी के बाद भी शव का पता नही चल पाया। 

गुड्डू गुप्ता गांव के कुछ लोगो के साथ महेंद्रा नाथ गया था। नाव से लौटते समय तिलापुर घाट के सामने बीच नदी में असंतुलित होकर पानी में गिर कर डूब गया। नाव के किनारे लगते ही युवकों से जानकारी मिलते ही घाट पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। देर सायं होने से तलाशी का कार्य रोक दिया गया। इस घटना से युवक के घर में कोहराम मच गया।


पुनीत केशरी

No comments