Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

विद्युत स्पर्शाघात से युवक की मौत

  


रेवती (बलिया) । स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपालनगर गांव में शुक्रवार को दिन में विद्युत स्पर्शाघात से विजय यादव (35) की मौत हो गई। मृतक के घर मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। छड़ उठाते समय अचानक 11000 विद्युत लाईन से छड़ का स्पर्श हो गया। छड़ में तुरंत विद्युत प्रवाह होने से उसके स्पर्शाघात से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा लेकर आए जहा डाक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना के एस आई अनिल सिंह द्वारा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा के साथ उसे बलिया भेज दिया। मृतक के माता पिता की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। उसके एक लड़का व एक लड़की दो नाबालिग बच्चें है। मृतक की पत्नी सीमा देवी का रोते रोते बुरा हाल है।


पुनीत केशरी

No comments