Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत पर मनाई खुशियां,कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर बांटी मिठाइयां




रतसर (बलिया) दिल्ली में 27 वर्षो के बाद भाजपा की सरकार बनने और मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की जीत ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया है। शनिवार को स्थानीय नगर पंचायत के गांधी आश्रम चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गड़वार मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह के नेतृत्व में जोरदार जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े,एक- दूसरे पर अबीर गुलाल लगाया और ढोल नगाड़ों के गुंज के बीच मिठाइयां बांटी। जश्न के बीच भारत माता की जय और मोदी-योगी जिंदाबाद के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। इस अवसर पर उमेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश भगवामय हो रहा है,जिसमें अब दिल्ली भी शामिल हो गई है। उन्होंने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के कुशल शासन की मुहर बताया। कहा कि भगवान राम के जन्मभूमि पर कमल खिला है। इस चुनाव परिणाम से विपक्ष हताश हो गया है और जनता ने साबित कर दिया है कि भाजपा ही कुशल और सुरक्षित शासन दे सकती है। इस अवसर पर उपेन्द्र पाण्डेय,टुनटुन उपाध्याय,पिन्टू पाठक,राजेन्द्र तिवारी,विनय सिंह,योगेश राय, मिथिलेश राय, रविन्द्र राम,नागेन्द्र सिंह,मनोज सिंह, विनय सिंह, अरविन्द गुप्ता सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments