Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बैरिया में भूमि विवाद में जमकर बवाल, दो लोग गंभीररूप से घायल, चार गिरफ्तार






बलिया : भूमि विवाद को लेकर जमकर चले लाठी डंडे व फरसा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल, 12 लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा हुआ दर्ज।

घटना बैरिया थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव की है। जहां भूमि विवाद को लेकर दीपक दुबे व संजय कुमार दुबे के साथ सोनू गोड़, लक्ष्मण गोड़, सुरेश गोड़, मंटू गोड़, पन्नालाल गोड़, शिवजी गोड़, सूरज गोड़ सहित 12 लोगों ने उस समय मारपीट किया। जब वह अपने घर से रास्ता पकड़ कर कहीं जा रहे थे।बताया जाता है कि दोनों पक्षों में जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। जिससे  खार खाये हमलावर रास्ते में घेर कर दीपक कुमार दुबे पुत्र विजय दुबे 30 वर्ष व संजय दुबे 25 वर्ष को लाठी, डंडे,हॉकी, फरसा  से मारकर घायल कर दिया। वहीं बीच बचाव करने गई उनके बहन के साथ भी हमलावरों ने बदसलूकी किया। प्रभारी निरीक्षक बैरिया रामायण सिंह ने बताया कि सोनू गोड़, लक्ष्मण गोड़, सुरेश गोड़ व मंटू गोड़ को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया है। जबकि शेष तीन नामजद व पांच अज्ञात के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दीपक दुबे के तहरीर पर अपराध संख्या 69/25 धारा 109,118(1), 115(2), 352, 351(3) 33(3)व 74 बीएनएस का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी हुई है।



By- Dhiraj Singh

No comments