Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जानें आज दिनाँक 28/03/2025 का पंचांग व राशिफल



 🚩🚩 जय माँ ललिते 🚩🚩

⚛️⚛️     🙏🙏  ⚛️⚛️

🔱🔱जय श्रीमहाकाल🔱🔱

📢    विश्व पुरोहित पंचांग   📢

☸️☸️  अथ पंचांग  🔯🔯

     दिनाँक 28/03/2025

🚩 दिन -- शुक्रवार, चतुर्दशी तिथि, कृष्ण पक्ष, चैत्र मास🚩

🙏गीता का श्लोक 🙏

🕉️ ॐ श्रीपरमात्मने नमः॥ 🕉️ 

🕉️ अथ षष्ठोऽध्यायः🕉️

🙏🏻 श्री अर्जुन उवाच 🙏🏻

श्लोक 👉  चञ्चलं हि मनः कृष्ण प्रमाथि बलवद्दृढम्। तस्याहं निग्रहं मन्ये वायोरिव सुदुष्करम्॥

( गी०/06/34 )

अर्थ 👉  *अर्जुन बोले---*  कारण कि हे कृष्ण! मन (बड़ा ही) चंचल, प्रमथनशील, दृढ़ ( जिद्दी) और बलवान् है। उसको रोकना मैं ( आकाश में स्थित ) वायु की तरह अत्यन्त कठिन मानता हूंँ।

🕉️ तिथि --  चतुर्दशी 19:57 तक तत्पश्चात  अमावस्या  

☸️  पक्ष --------- कृष्ण पक्ष

☸️ नक्षत्र -- पू०भाद्रपद 22:10 तक तत्पश्चात उ०भाद्रपद   

☸️ करण ----  विष्टिभद्र 09:35 तक 

☸️करण --- शकुन 19:57 तक

🕉️ योग ---- शुभ  26:06 तक तत्पश्चात ब्रह्म 

☸️ वार ------  शुक्रवार                          

 ☸️मास ------- चैत्र मास

☸️चन्द्र राशि --- 

कुम्भ 

☸️सूर्य राशि ----- मीन 

☸️ऋतु  --------- बसंत 

☸️आयन --------- उत्तरायण ( दक्षिण गोल )

☸️ संवत्सर  -------- काल (कालयुक्त )

☸️विक्रम संवत  --------2081

☸️शाके --------1946

☸️कलियुगाब्द -------5126

⚛️सूर्योदय का मान लखनऊ⚛️

 🕉️सूर्योदय🌞06:02

🕉️ सूर्यास्त 🌕 18:21

☸️दिनमान ------ 12:19 पर

☸️रात्रिमान ---------- 11:41 पर 

☸️चन्द्रास्त 🌚-- 17:15 पर

☸चन्द्रोदय🌙--- 29:45 पर 

    🌷🌷लग्न मीन 🌷🌷

ग्रह ✡️राशि ✡️अंश ✡️नक्षत्र 

सूर्य -- मीन -- 13:21°--  उ०भाद्रपद

चन्द्र - कुम्भ --23:01°-- पू०भाद्रपद 

 मंगल --- मिथुन --28:08°-- पुनर्वसु 

बुध --- मीन -- 07:26°-- उ०भाद्रपद 

गुरु -- वृष --- 21:09°-- रोहिणी 

शुक्र-- मीन -- 05:25°-- उ०भाद्रपद

शनि-- कुम्भ --29:47°-- पू०भाद्रपद 

राहु --मीन --03:13°-- पू०भाद्रपद

केतु --- कन्या--03:13°-- उ०फाल्गुनी  

🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

राहुकाल ( दोपहर ) 10:39 से 12:11 तक अशुभकारक 

यमकाल 15:16 से 16:48 तक अशुभकारक 

गुलिक काल 07:34 से 09:07 तक शुभकारक 

अभिजित मुहूर्त 11:47 से 12:36 तक शुभकारक 

 ♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️

29+06+1 = 36 भागे 4 शेष 00 पृथ्वीलोक में हवन के लिए  शुभकारक ✅✅

🔱🔱 शिव वास ज्ञान  🔱🔱

 29+29+5= 63 भागे 7 शेष 00 शमशान वासे,,,,  अशुभकारक ❌❌

✡️✡️ शूल विचार✡️✡️              

शुक्रवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो काजू अथवा घी खाकर यात्रा कर सकते हैं, शुक्रवार को पूर्व दिशा की यात्रा शुभकारी होती है, परन्तु उषाकाल में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

✡️आज क्या करें न करें ✡️   

शुक्रवार को दाढी ,बाल व नाखून कटवाने चाहिए,,,,ऐसा करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। 🌿

 🌿 (ब्रह्मवैवर्त पुराण में लेख) 

         परन्तु जो लोग स्वयं प्रतिदिन दाढ़ी  बनाते हैं उन्हें कोई दोष नहीं होता है,, और न ही कोई लाभ या हानि नहीं होती है ,,🌿  

🌿 आज चतुर्दशी तिथि है और चतुर्दशी तिथि में तिल तथा तिल के तेल से बनी चीजें नहीं खाना चाहिए इसका सेवन वर्जित है क्योंकि,,,,,ऐसा करने से मनुष्य को नरक का फल भोगना पड़ता है।🌿

✴️ पंचक अहोरात्र ✴️

❇️ स्नान, ध्यान व दान पुण्य की अमावस्या कल यानि शनिवार को ❇️

📿🔱 चैत्र नवरात्र प्रारंभ रविवार से 📿🔱

🔯🙏🏻 राशि फल ‌🔯🙏🏻    

  *मेष राशि>>* चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ 

आज दूसरों के सफलता को सराहकर आप उसका लुत्फ़ ले सकते हैं। आज आप अपने घर केे सदस्यों को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं और आपका काफी धन खर्च हो सकता है। किसी नज़दीकी रिश्तेदार या मित्र की तरफ़ से मिली अच्छी ख़बर के साथ दिन की शुरुआत होगी।  व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। आज के दिन में आप बहुत व्यस्त रहेंगे लेकिन शाम के वक्त अपने मनपसंद कामों को करने के लिए भी आपके पास पर्याप्त समय होगा। 

 *वृष राशि>>* ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो 

आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। इस राशि के जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं उन्हें आज अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। परिवार के सदस्य सहयोगी होंगे, लेकिन उनकी काफ़ी सारी मांगें होंगी। बहादुरी भरे क़दम और फ़ैसले आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ सैर-सपाटे का मज़ा ले सकते हैं। साथ में समय गुज़ारने का यह बढ़िया मौक़ा है।

 *मिथुन राशि>>* का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा 

आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें और चीज़ों को व्यवस्थित करें। जिन लोगों की अब तक तनख्वाह नहीं आयी है आज वो पैसों के लिए बहुत परेशान रह सकते हैं और अपने किसी दोस्त से उधार मांग सकते हैं। बच्चे उम्मीदों पर खरे न उतरकर आपको निराश कर सकते हैं। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की ज़रूरत है। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे- और आपके लिए काफ़ी मौक़े भी होंगे। दफ़्तर में आपके दुश्मन भी आज आपके दोस्त बन जाएंगे - आपके सिर्फ़ एक छोटे-से अच्छे काम की बदौलत। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पाएंगे। 

 *कर्क राशि>>* ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो 

आज आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। अगर आपको लगता है कि आप दूसरों की मदद के बिना महत्वपूर्ण कामों को कर सकते हैं, तो आपकी सोच काफ़ी ग़लत है। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है- जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। 

 *सिंह राशि>>* मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे 

आज ख़ुद को ज़्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ़ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफ़रत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। दोस्तों की परेशानियों और तनाव के चलते आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। दफ़्तर में आप तारीफ़ पाएंगे। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है। लोगों की दख़लअन्दाज़ी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है।

 *कन्या राशि>>* टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज किसी ऊँचे और ख़ास इंसान से मिलते समय घबराएँ नहीं और आत्मविश्वास बनाए रखें। यह सेहत के लिए उतना ही ज़रूरी है, जितना काम-धंधे के लिए पैसा। समय और धन की कद्र आपको करनी चाहिए नहीं तो आने वाला वक्त परेशानियों भरा रह सकता है। कल्पनाओं के पीछे न दौड़ें और यथार्थवादी बनें- कुछ वक़्त अपने दोस्तों के साथ गुज़ारें- क्योंकि यह आपके लिए काफ़ी अच्छा साबित होगा। आज के दिन कार्यालय का माहौल बढ़िया बना रहेगा। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहेगा क्योंकि कई मामलों में आपसी असहमति रह सकती है; और इससे आपके रिश्ते कमजोर होंगे। 

 *तुला राशि>>* रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते 

आज ख़ुद को परिष्कृत करने की कोशिश कई तरीक़ों से अपना असर दिखाएगी- आप ख़ुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता अहि- मुमकिन है कि आप ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करें या आपका बटुआ खो भी सकता है- ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुक़सान पहुँचा सकती है। सही समय पर आपकी सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचा सकती है। लंबित परियोजनाएँ पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पाएंगे। 

 *वृश्चिक राशि>>* तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू 

आज आपका स्वास्थ्य दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है। आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। आज आराम के लिए बहुत कम समय है- क्योंकि पहले के टाले हुए काम आपको व्यस्त रखेंगे। अपने जिगरी यारों के साथ आज आप खाली समय का आनंद लेने का विचार बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सब कुछ अच्छा महसूस होगा।

 *धनु राशि>>* ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे 

आज मनोवैज्ञानिक डर आपको बेचैन कर सकता है। सकारात्मक सोच और हालात के उजले पहलू को देखना आपको इससे बचा सकता है। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। अगर आप सीधा जवाब नहीं देंगे तो आपके सहयोगी आपसे नाराज़ हो सकते हैं। आपको अपने घर के छोटे सदस्यों के साथ वक्त बिताना सीखना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप घर में सद्भाभ बना पाने में कामयाब नहीं हो पाएंगे. आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन एक विशिष्ट दौर से गुज़रेगा।

 *मकर राशि>>* भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज आपका स्वास्थ्य दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। धन की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है इसलिए आज जितना हो अपने पैसे की बचत करने का विचार बनाएं। अगर आपके मन में तनाव है तो किसी नज़दीकी रिश्तेदार या दोस्त से बात करें, इससे आपके दिल का बोझ हल्का हो जाएगा। ऑफिस में आज आपको स्थिति को समझते हुए ही व्यवहार करना चाहिए। अगर आपका बोलना जरुरी नहीं है तो चुप रहें, कोई भी बात जबरदस्ती बोलकर आप खुद को परेशानी में डाल सकते हैं। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे। अगर थोड़ी-सी कोशिश की जाए तो जीवनसाथी के साथ आज का दिन आपकी ज़िन्दगी के सबसे रोमानी दिनों में से एक हो सकता है।

 *कुम्भ राशि>>* गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा 

आज दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी। जितना आपने सोचा था, आपका भाई उससे ज़्यादा मददगार साबित होगा। आज के दिन कार्यक्षेत्र में चीज़ें वाक़ई बेहतरी की ओर बढ़ सकेंगी, अगर आप आगे बढ़कर उन लोगों से भी दुआ-सलाम करें जो आपको ज़्यादा पसंद नहीं करते। आज आप व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी अपने लिए समय निकाल पाने में समर्थ होंगे और इस खाली समय में अपने परिवार वालों के साथ गुफ्तगू कर सकते हैं। 

 *मीन राशि>>* दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज अपनी नकारात्मक भावनाओं और वृत्तियों पर लगाम लगाकर रखें। आपकी रुढ़िवादी सोच/ पुराने ख़याल आपकी प्रगति में रोड़ा बन सकते हैं, उसकी दिशा बदल सकते हैं और आपकी राह में आगे कई बाधाएँ खड़ी कर सकते हैं। माता या पिता की सेहत पर आपको आज बहुत धन खर्च करना पड़ सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी लेकिन साथ ही रिश्तों में मजबूती आएगी। कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आँखें बंद करके यक़ीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। आप अचानक गुलाबों की ख़श्बू से ख़ुद को सराबोर पाएंगे। एक अहम प्रोजेक्ट- जिसपर आप काफ़ी अरसे से काम कर रहे थे- टल हो सकता है। वक्त के साथ चलना आपके लिए अच्छा है लेकिन साथ ही आपको यह समझना भी जरुरी है कि जब कभी आपके पास खाली समय हो अपने करीबियों के साथ वक्त बिताएं।

☘️🙏🏻आपका दिन मंगलमय हो।☘️

🕉️ कुण्डली विचार, भविष्य की जानकारी, प्रश्न कुण्डली विचार हेतु  सम्पर्क कर  सकते हैं 

 ⚛️⚛️⚛️🙏🏻🙏🏻⚛️⚛️⚛️

  पंडित महेश मिश्र नैमिष धाम

      कर्मकाण्ड मार्तण्ड

   मडियाॅव थाने के पीछे सीतापुर रोड                 लखनऊ

☎️  संपर्क सूत्र

                  ---  9616515189

                  ---- 8858445389

---- 05223174201



डेस्क

No comments