Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आजादी के 78 साल बाद भी नहीं मिली महिलाओं को पूरी आजादी - डा० रुबी

 



बलिया। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध कांवेंट स्कूल बीपी ज्ञानस्थली असनवार, चोगड़ा के सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर " आधी आबादी को पूरी आजादी " बिषयक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया की प्रोफेसर डा० रुबी ने कहा कि आजादी के 78 साल बीतने के बावजूद देश में महिलाओं को जो आजादी उन्हें मिलनी चाहिए थी, वह नहीं मिल पायी है। महिलाओं को आजादी केवल सरकार की नीतियों या कानूनों से सम्भव नहीं है। इसकी शुरुआत परिवार से होनी चाहिए। इन्हें जीवन के हर एक क्षेत्र में समान अवसर प्रदान करना होगा। परिवारों को भी चाहिए कि लड़कों की तरह लड़कियों को भी अपना निर्णय लेने का अधिकार दें। यह अधिकार यदि परिवार से नहीं मिल रहा है तो लड़कियों को इसके लिए खुद आवाज उठानी चाहिए। उनकी आवाज कोई और नहीं उठायेंगा ।

         डा० रुबी ने आगे कहा कि महिलाओं की आजादी के मायने वहीं है , जो पुरुषों की आजादी के मायने हैं। महिलाये अपने घरों में सबसे पहले जागतीं है तथा सबसे बाद में सोती है और किचेन में जो बचा खुचा होता है , खाकर सो जाती है। बच्चों को जहां अच्छे स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाता है , वहीं पर बच्चियों को सामान्य स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाता है। यह अन्याय कोई और नहीं करता है , बल्कि उसके द्वारा किया जाता है , जिसने पैदा किया है।इस मानसिकता को लोगो को बदलना होगा।

        विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित नेशनल प्राइम अवार्ड 2019  से सम्मानित सोशल एक्टिविस्ट एवं पत्रकार जयराम अनुरागी ने कहा कि देश में पितृसत्तात्मक व्यवस्था के चलते महिलाओं को  आज भी कई स्तरों पर उनका वाजिब हक नहीं मिल पाया है। आज भी इन्हें परिवार से लेकर बाहर तक कई तरह के भेदभाव का शिकार होना पड़ता हैं। जब तक उनके साथ हो रहे भेदभाव को दुर नहीं किया जायेगा , तब तक महिला - पुरुष की बराबरी की बात खिताबी बातें बन कर रह जायेंगी। इस अवसर पर गोष्ठी को सम्बोधित करने वालों में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कुसुम सिंह, रंजना  , प्रियंका, अंजलि सिंह , ज्योति वर्मा , निशा पाण्डेय, खुशी सिंह, खुश्बू ,  पिंकी ठाकुर, शैल कुमारी, आशा देवी, सरिता देवी, विनोद कुमार यादव विप्लव, अमन कुमार , सुमीत , हासुन आदि प्रमुख रहे। अन्त में  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिवकुमार गुप्त ने मुख्य अतिथि डा० रुबी को अपने विद्यालय का मोमेंटो देकर सम्मानित किया तथा आये हुए लोगों के प्रति आभार प्रकट किया । गोष्ठी का सफल संचालन प्रीति खरवार ने किया।



By- Dhiraj Singh

No comments