शिक्षक की सेवानिवृत्त पर विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
गड़वार(बलिया) विद्यालय परिवार उनके कार्यों को सदैव याद रखेगा। उनकी कुशल कार्यक्षमता व उत्कृष्ट योगदान हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। ये सेवानिवृत्त जरूर हुए है,पर सेवा के दायित्वों से नहीं। इनके मार्गदर्शन की हमें हमेशा अपेक्षा रहेगी। उक्त बातें प्रा०वि०सवन राजभर बस्ती की प्रधानाध्यापिका रंजना पाण्डेय ने बुधवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षक कुबेर यादव एवं ओम प्रकाश यादव के विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। सभी ने उन्हें माल्यार्पण कर स्मृतिचिह्न,अंगवस्त्र,बुके देकर उनके सेवाकाल की चर्चा की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डायट के प्राचार्य शिवम पाण्डेय व विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षाधिकारी हिमांशु कुमार सिंह रहे। कार्यक्रम में सम्मिलित सभी आगंतुकों को तिलक लगाकर ढोल बाजे के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनिल सिंह ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष किरण भारती, अभिषेक सिंह, प्रियंका सिंह,पवन सिंह, दिग्विजय सिंह, शिव जन्म यादव,मनोज त्रिपाठी,सतीश सिंह,आशुतोष बहादुर सिंह,शैलेष पाण्डेय एवं संजय आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय
No comments