ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न, जानें मुख्य बातें
बलिया : ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के कोर कमेटी की एक बैठक लोक निर्माण विभाग बलिया के डाक बंगला में संपन्न हुए इसमें संगठन के कार्य उद्देश्यों एवं नीतियों पर विस्तार से चर्चा किया गया इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए बलिया जनपद की पूरी कार्यकारिणी आजमगढ़ मंडल की पूरी कार्यकारिणी विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर की पूरी कार्यकारिणी की घोषणा की गई बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ देश का सबसे विशाल ब्राह्मण संगठन है जो पूरे देश में ब्राह्मण समाज के मान सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रहा है संगठन का उद्देश्य एक चरित्रवान आदर्शवान एवं संस्कारवान समाज की स्थापना करना है इसलिए संगठन का विस्तार ग्राम स्तर तक किया जा रहा है और उसी उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बलिया जनपद के 55 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी 21 सदस्यीय आजमगढ़ मंडल एवं 11 सदस्यीय विधानसभा तथा ब्लॉक स्तर की पूरी कार्यकारिणी की घोषणा आज किया गया इसके अलावा शिक्षक प्रकोष्ठ महिला प्रकोष्ठ एवं परशुराम सेना एवं संरक्षक मंडल की पूरी कार्यकारिणी की घोषणा किया गया कोर कमेटी के बैठक में प्रदेश संरक्षक दयाशंकर तिवारी केसरी नंदन त्रिपाठी प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर मिश्रा प्रदेश सचिव ओम प्रकाश पांडे आजमगढ़ मंडल अध्यक्ष करुणेश पांडे मंडल प्रभारी राम जी चौबे जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा जिला प्रभारी विष्णु कुमार मिश्र जिला संयोजक सत्य प्रकाश ओझा रिंकू दुबे जितेंद्र तिवारी अरुण कुमार ओझा गुप्तेश्वर पाठक राकेश तिवारी सहित कोर कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
By- Dhiraj Singh
No comments