छिटपुट घटनाओं सहित होली का पर्व संपन्न
रेवती (बलिया)। नगर क्षेत्र में छिटपुट घटनाओं सहित होली का पर्व संपन्न हुआ। मरौटी गांव में दो पक्षों में चाकूबाजी की घटना में एक पक्ष से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रात 11 बजे गुदरी बाजार में लड़को के दो गुटों में वाद विवाद के बाद ईट पत्थर चलने से अफरातफरी मच गई। संयोग से अधिकांश लोग होली खेलने के पश्चात अपने अपने घरों में सोने चले गए थें ।अन्यथा काफी लोग चोटिल हो सकतें थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को तत्काल नियंत्रित कर लिया। शराब व मीट की दुकानों पर सुबह से ही लाईन लगी रही। नगर पंचायत रेवती के अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय, पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर नाथ तिवारी तथा भाजपा नेता मांडलू सिंह के आवास पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी।
पुनीत केशरी
No comments