Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

धीरे धीरे नगर पंचायत चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान बढने लगे

 



मनियर, बलिया। नगर पंचायत में प्रशासक धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। इसी को देखते हुए कोआपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन कमलेश कुमार सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग सोमवार को जन संपर्क अभियान बढ़ाते हुए कार्यकर्ताओं संग बैठक की। नगरवासियों से संपर्क बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आव्हान किया। कहा कि नगर के हर समाज का सम्मान करना ही प्रथम प्राथमिकता है। जिस तरह जन जन की आवाज गूंज रही है, इससे यह साबित होता है कि नगर की जनता परिवर्तन करने का मन बना चुकी है। नगर की सड़कों की हालत बद् से बद्तर बनी हुई है। और जिम्मेदार मौन साधे हुए है। आज भी स्व0 रामदेव सिंह के घर से बाजार तक की आरसीसी सड़क करीब 25 वर्ष पूर्व में बनी थी। आज भी नगर में मिशाल के रूप में कायम है। उसे अच्छी हालत को देखकर नगर के जनप्रतिनिधियों को सिख देती है। और उसके बाद की तीन तीन बार की बनी सड़कें नगरवासियों को मुंह चिढ़ा रही है। जो नगरवासियों के लिए चिंता का विषय है।इस मौके पर संघ कार्यकारणी सदस्य नितेश कुमार, पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, बीएचपी महामंत्री धर्मेन्द्र यदुवंश, अमित सिंह, अक्षयवर तिवारी, पत्थर सिंह, प्रशांत पाण्डेय, नसीम भाई आदि रहे।


प्रदीप कुमार तिवारी

No comments