Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जानें आज दिनाँक 24/04/2025 का पंचांग व राशिफल




 🚩🚩 जय माँ ललिते 🚩🚩

⚛️⚛️     🙏🙏  ⚛️⚛️

🔱🔱जय श्रीमहाकाल🔱🔱

📢    विश्व पुरोहित पंचांग   📢

☸️☸️  अथ पंचांग  🔯🔯

     दिनाँक 24/04/2025

🚩 दिन - गुरूवार, एकादशी तिथि, कृष्ण पक्ष, वैशाख मास🚩

🕉️ ॐ श्रीपरमात्मने नमः॥ 🕉️ 

🙏गीता का श्लोक 🙏

🕉️अथ सप्तमोऽध्यायः🕉️

🙏🏻 श्री भगवानुवाच 🙏🏻

श्लोक 👉 न मां दुष्कृतिनो मूढाः प्रपद्यन्ते नराधमाः। माययापहृतज्ञाना आसुरं भावमाश्रिताः॥

( गी०/07/15 )

अर्थ 👉   माया के द्वारा जिनका ज्ञान हरा जा चुका है ऐसे आसुर- स्वभाव को धारण किए हुए, मनुष्य में नीचे दूषित कर्म करने वाले मूढ़ लोग मुझको नहीं भजते।

🕉️ तिथि -- एकादशी  14:35 तक तत्पश्चात द्वादशी   

☸️  पक्ष --------- कृष्ण पक्ष

☸️ नक्षत्र -- शतभिषा 10:50 तक तत्पश्चात पू०भाद्रपद  

☸️ करण ----  बालव  14:35 तक 

☸️करण --- कौलव  25:15 तक

🕉️ योग ---- ब्रह्म  15:55 तक तत्पश्चात एन्द्र 

☸️ वार ------   गुरूवार                          

 ☸️मास ------- वैशाख मास

☸️चन्द्र राशि --- कुम्भ 

☸️सूर्य राशि ----- मेष 

☸️ऋतु  --------- बसंत 

☸️आयन --------- उत्तरायण ( दक्षिण गोल )

☸️ संवत्सर  -------- सिद्धार्थ 

☸️विक्रम संवत  --------2082

☸️शाके --------1947

☸️कलियुगाब्द -------5127

⚛️सूर्योदय का मान लखनऊ⚛️

 🕉️सूर्योदय🌞05:34

🕉️ सूर्यास्त 🌕 18:34

☸️दिनमान ------ 13:00 पर

☸️रात्रिमान ---------- 11:00 पर 

☸️चन्द्रास्त 🌚 14:54 पर

☸चन्द्रोदय🌙--- 27:37 पर

    🌷🌷लग्न मेष 🌷🌷

ग्रह ✡️राशि ✡️अंश ✡️नक्षत्र 

सूर्य -- मेष -- 09:51°--  अश्विनी 

चन्द्र - कुम्भ --16:50°--  शतभिषा 

 मंगल --- कर्क --08:15°-- पुष्य 

बुध --- मीन -- 12:42°-- उ०भाद्रपद 

गुरु -- वृष --- 25:47°-- मृगशिरा 

शुक्र-- मीन -- 14:37°-- पू०भाद्रपद

शनि-- मीन --02:54°-- पू०भाद्रपद 

राहु --मीन --02:41°-- पू०भाद्रपद

केतु --- कन्या--02:41°-- उ०फाल्गुनी  

🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

राहुकाल ( दोपहर ) 13:42 से 15:19 तक अशुभकारक 

यमकाल 17:34 से 19:12 तक अशुभकारक 

गुलिक काल 08:49 से 10:27 तक शुभकारक 

अभिजित मुहूर्त 11:38 से 12:30 तक शुभकारक 

 ♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️

26+05+1 = 32 भागे 4 शेष 00 पृथ्वीलोक  में हवन के लिए 

शुभकारक ✅✅

🔱🔱 शिव वास ज्ञान  🔱🔱

 26+26+5= 57 भागे 7 शेष 01 कैलाशवासे,,,  शुभकारक ✅✅

✡️✡️ शूल विचार✡️✡️              

गुरूवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो गुड़ अथवा केसर खाकर यात्रा कर सकते हैं, गुरूवार को उत्तर दिशा की यात्रा शुभकारी होती है।

✡️आज क्या करें न करें ✡️   

गुरूवार को दाढी ,बाल व नाखून नहीं कटवाने चाहिए क्योंकि,,,,ऐसा करने से लक्ष्मी की हानि होती है। 🌿

 🌿 (ब्रह्मवैवर्त पुराण में लेख) 

         परन्तु जो लोग स्वयं प्रतिदिन दाढ़ी  बनाते हैं उन्हें कोई दोष नहीं होता है,, और न ही कोई लाभ या हानि नहीं होती है ,,🌿  

🌿 आज एकादशी तिथि है और एकादशी तिथि में चावल🍚, लोबिया,  मूँग की दाल, अंकुरित मूँग व सोयाबीन तथा उससे बनीं चीजें नहीं खाना चाहिए इसका सेवन वर्जित है क्योंकि,,,,,ऐसा करने से वंश के लिए हानिकारक होता है।🌿

❇️ पंचक अहोरात्र ❇️

✴️ प्रदोष व्रत कल यानि शुक्रवार को ✴️

 *🔯 पहलगाम में शहीद हुए हमारे सभी भाइयों को 😔🥹 श्रद्धांजलि🔯* 

🔯🙏🏻 *राशि फल* 🙏🏻🔯

 *मेष राशि>>* चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ 

आज आपका हँसमुख स्वभाव दूसरों को ख़ुश रखेगा। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। आपको परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक़्क़त होगी, लेकिन इस वजह से अपनी मानसिक शान्ति भंग न होने दें।  मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। 

 *वृष राशि>>* ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो 

आज आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। अगर आपने अपने घर के किसी सदस्य से उधार लिया था तो उसे आज लौटा दें नहीं तो वो आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर सकता है। घरेलू मामलों और काफ़ी समय से लंबित घर के काम-काज के हिसाब से अच्छा दिन है।  अपना क़ीमती समय सिर्फ़ योजना बनाने में बर्बाद न करें, बल्कि उसकी ओर क़दम बढ़ाएँ और उसपर अमल करना शुरू करें। खाली वक्त्त में कोई पुस्तक पढ़ सकते हैं। हालांकि आपके घर के बाकी सदस्य आपकी एकाग्रता को भंग कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपको ख़ुश करने के लिए आज काफ़ी कोशिशें करता नज़र आएगा।

 *मिथुन राशि>>* का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा 

आज आउटडोर गतिविधियां काफ़ी थकावटी और तनाव देने वाली साबित होंगी। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी। आपकी स्वच्छन्द जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए देर रात तक बाहर रहने और ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। दफ़्तर में शांत और संतुष्ट सोच आपके मन को उत्साहित रखेगी। भविष्य की योजनाओं के लिए आपको नए संपर्क बनाने की ज़रूरत है। वे करिअर की तरक़्क़ी में बहुत मददगार रहेंगे। यदि आपको व्यस्त दिनचर्या के बाद भी अपने लिए समय मिल पा रहा है तो आपको इस समय का सदुपयोग करना सीखना चाहिए। ऐसा करके अपने भविष्य को आप सुधार सकते हैं। जीवनसाथी से अच्छी बातचीत हो सकती है; आप महसूस करेंगे कि आप-दोनों में कितना प्यार है।

 *कर्क राशि>>* ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो 

आज ध्यान और योग न केवल आध्यात्मिक तौर पर, बल्कि शारीरिक तौर पर भी आपके लिए फ़ायदेमन्द साबित होंगे। रात के समय आप आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। प्यार में अपने अशिष्ट बर्ताव के लिए माफ़ी मांगें। आने वाले समय में दफ़्तर में आपका आज का काम कई तरीक़े से असर दिखाएगा। अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक चीज़ के होने का इंतज़ार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा।

 *सिंह राशि>>* मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे 

आज आपको आराम करने और क़रीबी दोस्तों व परिवार के साथ ख़ुशी के कुछ पल बिताने की ज़रूरत है। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। अपने शरीर को दुरुस्त करने के लिए आज भी आप कई बार सोचेंगे लेकिन बाकी दिनों की तरह भी आज यह प्लान धरा का धरा रह जाएगा। अपने जीवनसाथी के स्नहे से भीगकर आप ख़ुद को राजसी महसूस कर सकते हैं।

 *कन्या राशि>>* टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें आपको संतोष और ढांढस बंधाएंगी। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। अपने मित्रों के माध्यम से आपका ख़ास लोगों से परिचय होगा, जो आगे चलकर फ़ायदेमंद रहेगा। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया साबित होंगी। आपके हँसने-हँसाने का अन्दाज़ आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। आपको या आपके जीवनसाथी को बिस्तर में चोट लग सकती है। इसलिए एक-दूसरे का ख़याल रखें।

 *तुला राशि>>* रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते 

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रगति निश्चित है। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। आपके माता-पिता की सेहत पर ज़्यादा ध्यान दिए जाने की ज़रूरत है। गर्लफ़्रेंड/बॉयफ़्रेंड के साथ अभद्र व्यवहार न करें। लंबित व्यावसायिक योजनाएँ शुरू होंगी। आपका खाली समय आज मोबाइल या टीवी देखने में बर्बाद हो सकता है। इससे आपके जीवनसाथी को आपसे खिन्नता भी होगी क्योंकि आप उनसे बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाएँगे। जीवनसाथी की ओर से जानबूझ कर भावनात्मक चोट मिल सकती है, जिसके चलते आप उदास हो सकते हैं।

 *वृश्चिक राशि>>* तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू 

आज दोस्तों के साथ शाम सुखद रहेगी लेकिन ज़्यादा खाने और मदिरापान से बचें। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। अपने जीवन-साथी के साथ अपनी गोपनीय जानकारी बांटने से पहले सोच लें। अगर मुमकिन हो तो इससे बचें, क्योंकि इन बातों के बाहर फैलने का ख़तरा है। कामकाज से जुड़े मामलों में दोस्त का अहम सहयोग मददगार रहेगा। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत होगा जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत ख़ूबसूरत है।

 *धनु राशि>>* ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे 

आज आपका रूख़ा बर्ताव आपके जीवनसाथी का मूड ख़राब कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि किसी का अनादर और गम्भीरता से न लेना रिश्ते में दरार डाल सकता है। जो लोग अब तक पैैसे को बिना सोचे विचारे उड़ा रहे थे उन्हें आज पैसे की बहुत आवश्यकता पड़ सकती है और आज आपको समझ में आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नज़रअन्दाज़ करें। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहाँ से आपने इसकी कभी कल्पना भी न की हो। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं। लेकिन फिर आपको महसूस होगा कि जो होता है अच्छे के लिए ही होता है।

 *मकर राशि>>* भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज ध्यान और योग न केवल आध्यात्मिक तौर पर, बल्कि शारीरिक तौर पर भी आपके लिए फ़ायदेमन्द साबित होंगे। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है। ऑफिस से जल्दी घर जाने का प्लान आज आप ऑफिस पहुंचकर ही कर सकते हैं। घर पहुंचकर आप मूवी देखने या किसी पार्क में परिवार के लोगों के साथ जाने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी का आत्मकेन्द्रित व्यवहार आपको नागवार गुज़रेगा।

 *कुम्भ राशि>>*  गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा 

आज चौकन्ने रहें, क्योंकि कोई आपको बलि का बकरा बना सकता है। तनाव और चिंता में इज़ाफ़ा मुमकिन है। घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा। प्यार के नज़रिए से यह दिन बेहद ख़ास रहेगा। लम्बे समय से अटके फ़ैसलों को अमली जामा पहनाने में क़ामयाबी मिलेगी और नयी योजनाएँ आगे बढेंगी। आपमें से कुछ शतरंज खेल सकते हैं, वर्ग-पहेली हल कर सकते हैं, कोई कविता-कहानी लिख सकते हैं या भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोच सकते हैं। अगर हाल में आप व आपका जीवनसाथी बहुत ख़ुश महसूस नहीं कर रहे थे, तो आज हालात बदल सकते हैं। आप दोनों आज बहुत मज़े करने वाले हैं। 

*मीन राशि>>* दी , दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज क़ुदरत ने आपको आत्मविश्वास और तेज़ दिमाग़ से नवाज़ा है- इसलिए इनका भरपूर इस्तेमाल कीजिए। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। दफ़्तर में जिसके साथ आपकी सबसे कम बनती है, उससे अच्छी बातचीत हो सकती है। बिना किसी को बताए आज आप अकेले वक्त बिताने घर से बाहर जा सकते हैं। लेकिन आप अकेले तो होंगे लेकिन शांत नहीं आपके दिल में आज के दिन कई चिंताएं हैं होंगी। किसी के प्रभाव में आकर आपका जीवनसाथी आपसे झगड़ सकता है, लेकिन प्यार और सद्भाव से मामला सुलझ जाएगा।

☘️🙏🏻आपका दिन मंगलमय हो।☘️

🕉️ कुण्डली विचार, भविष्य की जानकारी, प्रश्न कुण्डली विचार हेतु  सम्पर्क कर  सकते हैं 

 ⚛️⚛️⚛️🙏🏻🙏🏻⚛️⚛️⚛️

  पंडित महेश मिश्र नैमिष धाम

      कर्मकाण्डन मार्तण्ड

   मडियाॅव थाने के पीछे सीतापुर रोड                 लखनऊ

☎️  संपर्क सूत्र

                  ---  9616515189

                  ---- 8858445389

---- 05223174201



डेस्क

No comments