Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जन्मोत्सव पर मारूति नंदन को खीर और लड्डू का लगा भोग,मंदिरों पर भक्तों ने किया सुंदरकांड का पाठ और हवन




गड़वार (बलिया) रूद्र अवतार हनुमानजी के प्राकट्य दिवस (हनुमत जन्मोत्सव) पर क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। कस्बा स्थित हनुमान गढ़ी पंचमुखी हनुमान मंदिर पर गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी बुढ़ऊं गांव निवासी कामेश्वर सिंह डब्लू की देख-रेख में आयोजित संगीतमय रामायण पाठ,हनुमान चालीसा,सुंदरकांड का पाठ होने व भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बन गया। इस दौरान विद्वान आचार्यों की देख रेख में हवन यज्ञ में आहुतियां दी गई। इसके बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे प्रसाद ग्रहण किया। गया। मान्यता है कि हनुमान जी को लड्डू और मधुर खीर प्रसाद खूब पसंद आता है। इसी कारण आयोजक मंडल की ओर से खीर और बेसन के लड्डू का भोग लगाया गया।इस अवसर पर डा०अभिषेक सिंह,मुन्ना चौरसिया,नरेन्द्र सिंह,राजेश सिंह, संजय सिंह,अरविन्द सिंह, धनन्जय सिंह,मनोज सिंह, सुदर्शन विन्द,अंजनी गुप्ता, महेश उपाध्याय, संदीप प्रजापति एवं अतुल आनंद सिंह मौजूद रहे। इसी क्रम में क्षेत्र के जनऊपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर पर हनुमत सेवा ट्रस्ट द्वारा हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान राम और उनके परम भक्त हनुमान जी की पूजा अर्चना करने पहुंचे। यहां संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया। मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया था। भगवान की झांकी भी सजी थी। झांकी को निहारते ही श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम व हनुमान के जयकारे लगाए। साथ ही मंदिर परिसरों में हवन भी कराया गया,इसमें श्रदालुओं ने पहुंचकर आहुतियां अर्पित की। वहीं दोपहर में भण्डारे का आयोजन किया गया।


रिपोर्ट: धनेश पाण्डेय

No comments