नगर पंचायत मनियर में अध्यक्ष पद के लिए होने वाले उपचुनाव में सुभासपा ने भाजपा प्रत्याशी को दिया समर्थन
मनियर, बलिया। नगर पंचायत मनियर में अध्यक्ष पद के 2 मई को होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर बुधवार को सुभासपा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मनियर के उत्तर टोला में एक दरवाजे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर से बात हुई। जिसमें कहा गया कि इस बार मनियर नगर पंचायत में ट्रीपल सरकार बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी बुचिया देवी का समर्थन कर विजय का पताका फहराना है। गठबंधन सरकार होने के नाते भाजपा के पक्ष में सुभासपा के कार्यकर्ता तन मन समर्पित कर जीत हासिल करना है। पिछली बार अपना प्रत्याशी उतारने व इस बार समर्थन करने के सवाल पर बताया कि यह समर्थन केवल उप चुनाव के लिए दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए पार्टी ने यह निर्णय लिया है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे पार्टी के सिंबल पर दो बार चेयरमैन बनने वाले द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि यह सुभासपा का वोट नहीं है। वह मेरा वोट बैंक है। इस बार हमारे कार्यकर्ता दिखा देंगे कि किसका वोट बैंक है।विपक्ष को चेयरमैन बनाकर क्या होगा जब केन्द्र व प्रदेश दोनो में भाजपा की सरकार है यहां भी भाजपा की सरकार बनाई जाए यहां पर बने चेयरमैन गरीबों से आवास के नाम पर धन उगाही कि जा रही जो हमारी पार्टी कभी छम्य नहीं करेगी वही इण्टर कालेज के प्रबंधक कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि जिस विश्वास के साथ बुचिया देवी को नगर की जनता जितायेगी। उस पर खरा उतरने का काम किया जाएगा। आरोप लगाया कि पहले के चेयरमैन द्वारा आवास के नाम पर धन उगाही किया गया है। तथा गरीबों की जमीन को अपने नाम कराया गया है। चुनाव जीतने के बाद उन गरीबों को न्याय दिलाने का कार्य सबसे पहले होगा। इस मौके पर भूमि विकास बैंक बांसडीह के चेयरमैन कुंवर विजय उर्फ पप्पू सिंह, सुभासपा जिला पंचायत सदस्य कुंदन राजभर, रवीन्द्र हठ्ठी, परमात्मा गोंड, कृष्णा गोंड, मण्डल अध्यक्ष शितांषु गुप्ता, श्री निवास मिश्रा, पूर्व सभासद विनय सिंह, नसीम भाई,योगेन्द्र सिंह, दीलीप सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
प्रदीप कुमार तिवारी
No comments