Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम,मृतक परिवार का एकलौता कमाऊ सदस्य था




गड़वार (बलिया) स्थानीय थाना क्षेत्र के झंगही(शाहपुर) निवासी एक अधेड़ की निबही-खरहाटार नहर मार्ग पर रविवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गड़वार थाना क्षेत्र के झंगही (शाहपुर) निवासी राजेन्द्र गोंड (60)पुत्र स्व. गोमती गोंड मनरेगा में मजदूरी का काम करते थे। रविवार की देर शाम शाहपुर गांव से मजदूरी करके वापस घर लौटकर बड़सरी बाजार साइकिल से सब्जी लाने चले गए। सब्जी लेकर वापस घर लौट रहे थे जैसे ही अपने गांव नहर मार्ग पर झंगही पुल के समीप पहुंचे कि तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसके कारण वह साइकिल सहित नहर में गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बाइक सवार फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने निजी वाहन से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतसर ले गए। जहां पर घायल की गंभीर स्थिति को को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताते चले कि मिलनसार किस्म के राजेन्द्र गोंड अपने परिवार का कमाऊ सदस्य था मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का जीविकोपार्जन चलाता था। मृतक की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। तीन पुत्रियां रिम्पी,संगीता एवं वन्दना के अलावे  एक पुत्र प्रिंस है। दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है जब कि एक पुत्री एवं एक पुत्र अविवाहित है।



रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments