Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आटो में बैठी महिला के गहने चोरी, पुलिस को दी तहरीर






गड़वार (बलिया) स्थानीय थाना क्षेत्र के चांदपुर चट्टी से गड़वार आते समय आटो में सवार महिलाओं ने चांदपुर निवासिनी कंचन देवी पत्नी धनन्जय गुप्ता के सोने के आभुषण गायब कर दिए। पीड़िता ने इसकी सूचना स्थानीय थाने में देकर न्याय की गुहार लगाई है। गड़वार थाना क्षेत्र के महाकरपुर निवासिनी कंचन देवी पत्नी धनंजय गुप्ता रोज की भांति कस्बा स्थिति एक निजी रेस्टोरेंट में काम करती थी। शुक्रवार की सुबह चांदपुर चट्टी पर गड़वार जाने के लिए साधन तलाश रही थी तब तक फेफना की तरफ से आ रही एक आटो जिसमें तीन महिला एवं दो पुरुष सवार थे, हाथ देकर रुकवाया और उसमे सवार हो गई। जैसे ही गड़वार हनुमान गढ़ी तिराहे से पहले एस्सार पेट्रोल पंप पर आटो पहुंचा कि उसी समय एक महिला आटो से उतर गई और इधर-उधर घुमने लगी और कुछ ही देर बाद पीड़िता को आटो के बीच वाली सीट पर बैठाकर गड़वार की तरफ चल दिए। जब आटो हनुमान गढ़ी मंदिर पर पहुंचा तो उसमें बैठी महिलाओं ने कहा कि आटो यहीं तक जाएगा आप उतर जाइए। पीड़िता वहीं पर उतर गई लेकिन उसे चक्कर आने लगा और वह वहीं पर बैठ गई। फिर किसी व्यक्ति से लिफ्ट लेकर अपने कार्यस्थल निजी रेस्टोरेंट पर पहुंची वहां जाकर जब रेस्टोरेंट में लगे दर्पण में देखा तो उसका मंगलसूत्र, जिउतिया एवं कर्णफूल गायब था। यह देखकर वह रोने लगी। रेस्टोरेंट के कर्मचारी ने पीड़िता के घर पर सूचना दी। पीड़िता ने गड़वार थाने में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments