Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

धूमधाम से मनाया जाएगा परशुराम जन्मोत्सव समारोह,बैठक में लिया गया निर्णय

 




गड़वार (बलिया)भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह 30 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। सोमवार को स्थानीय कस्बा क्षेत्र के श्री जंगली बाबा धाम परिसर में बीएसएस के प्रदेश महासचिव राजेश मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर निर्णय लिया गया। इस दौरान परशुराम जयंती समारोह की अंतिम तैयारी की व्यापक रूप से समीक्षा की गई। इस आयोजन की सफलता के लिए सम्मानित सदस्यों को जिम्मेदारी देते हुए उसे समय से पूरा करने का निर्णय लिया गया। श्री मिश्र ने बताया कि आगामी 30 अप्रैल को भगवान श्री विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव छोड़हर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाया जाएगा। कहा कि सुबह 8 बजे से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ सुन्दर कांड का पाठ किया जाएगा। तत्पश्चात महाआरती एवं प्रसाद का वितरण होगा। दिन में एक बजे से संगठन के संरक्षक,मनोनीत पधाधिकारियों एवं विशिष्ट जनों को भगवान परशुराम जी का कैलेंडर, नियुक्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में कई अहम निर्णय लेने पर भी विचार किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राजेश मिश्र ने बताया कि भगवान परशुराम धर्म की स्थापना एवं अधर्म का नाश के लिए इस धरती पर अवतार लिया। आज भगवान परशुराम के आदर्श को समाज के लोगों को अपनाने की जरूरत है।पूरे ब्रह्मांड में उनके जैसा पराक्रमी वीर नही हुआ। हमें गर्व है कि हम भगवान परशुराम के वंशज है। बैठक में अरुण ओझा,संजय मिश्रा,सत्येन्द्र पाण्डेय,प्रिंस पाण्डेय,विष्णु कुमार मिश्र,ओम प्रकाश पाण्डेय, पंकज उपाध्याय, जितेन्द्र तिवारी, रामजी चौबे,रिंकू दुबे,दयाशंकर तिवारी,राघवेन्द्र तिवारी,सरोज दुबे आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।



रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments