Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा हेतु शतचंडी महायज्ञ के लिए हाथी,घोड़ा व बैंड-बाजा के साथ निकली भव्य शोभा यात्रा




गड़वार(बलिया) क्षेत्र के एकडेरवा गांव में मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा हेतु श्री शतचंडी महायज्ञ के लिए शुक्रवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई,जिसमें हाथी, घोड़ा व बैंड बाजा आकर्षण का केन्द्र रहे। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।सबसे पहले श्रद्धालु बड़ी संख्या में यज्ञ स्थल पर एकत्रित हुए।जहां काशी धाम से पधारे यज्ञाचार्य पं० धर्मेन्द्र पाण्डेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार का वाचन किया गया,इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने कलश उठाया और कतारबद्ध होकर आगे बढ़े। शोभायात्रा में एक सौ एक कलश लेकर महिलाएं पीताम्बर वस्त्रों में सजी हुर्ई शिव मंदिर से जल भरकर काली माता मंदिर,ब्रह्मस्थान, बजरंगबली मंदिर, बाराबांध,रामपुर भोज,बंगला,निहालपुर होते हुए पुनः दुर्गा मंदिर पहुंची। आगे आगे हाथी, घोड़ा व बैंड बाजा चल रहा था उसके पीछे सिर पर कलश रखकर श्रद्धालु चल रहे थे। दुर्गा बीज मंत्र का श्रद्धालु उच्चारण करते रहे।शोभा यात्रा के साथ ही शतचंडी महायज्ञ शुरू हो गया। यज्ञ के मुख्य आयोजक सूर्य प्रकाश चौहान ऊर्फ पिंटू ने बताया कि 9 दिन चलने वाले इस यज्ञ में प्रतिदिन सुबह  सात बजे से 11 बजे तक हवन-पूजन,सायं सात बजे से 11 बजे तक अयोध्या धाम से पधारे शिवेश्वर दास जी महाराज के मुखारविन्द से प्रवचन एवं मथुरा से पधारी रासलीला मंडली का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही यज्ञ स्थल पर मेले में दुकानें भी सज गई है। वहीं बाहर से आई मारूति सर्कस, ब्रेक डांस,ड्रेगेन ट्रेन, बच्चों का झूला आदि मुख्य आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। उन्होंने बताया कि यज्ञ की पूर्णाहुति एवं भव्य भंडारा 26 अप्रैल को होगा। यज्ञ को सफल बनाने में समाज सेवी मन्नू सिंह,कन्हैया पाण्डेय,राघवेन्द्र पाण्डेय,भगवान तिवारी,मन्नू सिंह छोटा,गिरिजेश दुबे के साथ ही अरविन्द चौहान, मन्नू चौहान,मुंशी चौहान,जयमूरत,कृपाशंकर चौहान एवं शिवशंकर चौहान मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रही।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments