Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन की कार्यकारिणी गठित



मनियर, बलिया । भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन पंजीयन संख्या 8395 सन् 1996 द्वारा  क्षेत्र के ग्राम पंचायत धसका पोस्ट रामपुर थाना मनियर जनपद बलिया के रामनाथ शास्त्री के अहाते में कार्यक्रम रखा गया जिसमें ज्यादे संख्या में साधारण सभा के सदस्य उपस्थित रहे ।उनमें से 35 सदस्यों को सर्वसम्मत से कार्यकारिणी में लिया गया तथा पद का दायित्व दिया गया जिसमें रामनाथ शास्त्री को संरक्षक, विजय कुमार को महामंत्री, दीनानाथ प्रसाद को अध्यक्ष, संजय कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया एवं शेष को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। सभी सदस्यों को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। श्रमिक संगठन में विशेष रूप से मनियर एवं बांसडीह ब्लॉक सहित जिले के दूर-दूर से सदस्य गण आए हुए थे। संरक्षक रामनाथ शास्त्री ने कार्यक्रम को  संबोधित करते हुए कहा कि यह संगठन श्रमिकों की हित के लिए लड़ाई लड़ रहा है ।हमारी लड़ाई श्रमिकों के हित में अनवरत जारी रहेगी ।संगठन का सरकार से मांग है कि जो ठेके प्रथा के मजदूर हैं उनको स्थाई किया जाय।कार्यक्रम में गायक ओपी राज एवं मुस्कान ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।


प्रदीप कुमार तिवारी

No comments